महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स इन दिनों बेहद चर्चा में आ गई है क्योंकि बीते दिनों नीलामी प्रक्रिया के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स में बेन स्टोक्स जैसे धाकड़ खिलाड़ी को चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल कर लिया है। स्टोक्स हाल ही में अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को कर रहे हैं और इसी वजह से जैसे ही चेन्नई सुपर किंग्स के साथ में उनका नाम जुड़ा है तब सभी लोग यह कहते नजर आ रहे हैं कि जरूर बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। दरअसल बेन स्टोक्स की कप्तानी को लेकर इसलिए यह बात कही जा रही है क्योंकि धोनी का बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स में यह आखरी साल हो सकता है और इसी वजह से आइए आपको बताते हैं क्यों क्रिस गेल जो सबसे शानदार खिलाड़ियों में से एक हैं उन्होंने खुद इस बात का जिक्र कर दिया है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे या बेन स्टोक्स।
क्रिस गेल ने बता दी सच्चाई, धोनी और स्टोक्स में से चुन लिया अपना कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी के बारे में जब से यह बात सामने आई है कि 2023 का आईपीएल उनके करियर का आखरी आईपीएल हो सकता है तब उसके बाद से ही लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा था कि आखिर धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का अगला कप्तान कौन होगा। पिछले साल धोनी की जगह पर रविंद्र जडेजा को कप्तानी दी गई थी लेकिन खुद उन्होंने यह कप्तानी छोड़ दी थी। हाल ही में अब बेन स्टोक्स जब चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल हुए हैं तब एक बार फिर से कप्तानी को लेकर सवाल उठने लगा है की बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स में बतौर कप्तान खेलते नजर आएंगे या बतौर खिलाड़ी। आइए आपको बताते हैं क्रिस गेल ने कैसे खुद यह सच्चाई बता दी है कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी बनेंगे या बेन स्टोक्स।
धोनी और बेन स्टोक्स में से चुन लिया क्रिस गेल ने अपना कप्तान, खुल कर बताई वजह
धोनी और बेन स्टोक्स में चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान कौन होगा यह सवाल इन दिनों हर किसी के जेहन में है। हर शख्स आईपीएल 2023 के लिए बहुत उत्सुक है क्योंकि अब धोनी और बेन स्टोक्स जी इस सदी के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं वह एक साथ खेलते नजर आएंगे और इसी वजह से हाल ही में क्रिस गेल से जब यह सवाल पूछा गया कि आने वाले आईपीएल में धोनी और बेन स्टोक्स में से कौन चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करेगा तब खुलकर उन्होंने इस बारे में बात की है। क्रिस गेल ने बताया कि जब तक महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ खेलते नजर आएंगे तब तक उनसे कप्तानी कोई भी नहीं ले सकता लेकिन साथ में उन्होंने यह भी बताया कि जैसे ही धोनी अब चेन्नई की तरफ से खेलना बंद कर देंगे तब उनके उत्तराधिकारी के रूप में बेन स्टोक्स सबसे आगे नजर आते हैं। क्रिस गेल कि इस बात से हर कोई सहमत नजर आ रहा है और क्रिस गेल ने स्पष्ट रूप से धोनी को ही अपना कप्तान मान लिया है।