Breaking News
Home / News / धोनी और विराट कोहली नहीं यह खिलाड़ी है भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, युवराज सिंह ने कर दी जमकर तारीफ

धोनी और विराट कोहली नहीं यह खिलाड़ी है भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान, युवराज सिंह ने कर दी जमकर तारीफ

युवराज सिंह अपने जमाने के सबसे बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। युवराज सिंह के शानदार प्रदर्शन के कारण ही भारतीय टीम ने 2011 का विश्व खिताब अपने नाम किया था और उस पूरे विश्व कप में युवराज सिंह ने कई ऐसी मैच जिताने वाली पारी खेली थी जो आज भी लोगों को अच्छे से याद है। हालांकि फाइनल मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार पारी जरूर खेली थी लेकिन वह युवराज सिंह ही थे जिन्हें इस पूरे विश्व का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। हाल ही में युवराज सिंह ने भारत के सबसे सफल कप्तानों के नाम का जिक्र किया है जिसमें उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली का नाम नहीं लिया है बल्कि आइए आपको बताते हैं युवराज सिंह ने भारत के किस खिलाड़ी को सबसे बेहतरीन कप्तान घोषित कर दिया है जिसको सुनकर सभी लोग उनके जवाब से सहमत नजर आ रहे हैं।

Advertisement

रोहित शर्मा ने जमकर कर दी इस खिलाड़ी के कप्तानी की तारीफ, महेंद्र सिंह धोनी का नहीं लिया नाम

महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में विराट कोहली और युवराज सिंह 2 ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने बहुत शानदार प्रदर्शन किया था। युवराज सिंह तो लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते नजर आते थे और कई बार उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी की तारीफ भी की थी लेकिन हाल ही में जब एक सर्वे किया जा रहा था जिसमें यह सवाल किया गया कि भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है तब युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी का नाम ना ले कर एक ऐसे खिलाड़ी का नाम ले लिया जिस की कप्तानी में भारतीय टीम का इतिहास शानदार नहीं रहा है और भारतीय टीम लगातार खराब प्रदर्शन कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं युवराज सिंह ने भारतीय टीम के किस कप्तान को लेकर यह कह दिया है कि यह कप्तान भारत के लिए सबसे सफल साबित हो सकता है।

युवराज सिंह है इस खिलाड़ी की कप्तानी के मुरीद, देखना चाहते हैं कुछ और साल कप्तान के रूप में

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी के बाद इन दिनों भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा संभालते हुए नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा ने कई मौकों पर भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और वह न सिर्फ भारत बल्कि आईपीएल में भी शानदार कप्तान रह चुके हैं और उनकी कप्तानी में ही मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा खिताब जीते हैं। हाल ही में एक सर्वे करवाया जा रहा था जिसमें रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर यह सवाल किया जा रहा था कि 10 में से कितने नंबर रोहित शर्मा की कप्तानी को मिलनी चाहिए और उसमें भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी भाग लिया था और वहां पर उन्होंने रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित शर्मा को कप्तानी में 10 में से 10 अंक दिए जाने चाहिए क्योंकि वह ना सिर्फ खिलाड़ियों को साथ लेकर चलते हैं बल्कि युवा खिलाड़ियों के साथ भी बहुत शानदार तरीके से सामंजस्य स्थापित कर लेते हैं और इसी वजह से युवराज सिंह ने उन्हे भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान घोषित किया है।

Advertisement

About Krishna

Check Also

सलमान खान का बॉडीगार्ड उतर आया था सलमान खान के ही साथ हाथापाई पर, करने लगे थे दोनो दो-दो हाथ यह थी वजह

बॉलीवुड में हर एक अभिनेता या अभिनेत्री का अपना खास आदमी होता है जिसके चलते …