Breaking News
Home / News / रोहित शर्मा ने मुकाबले में हार मिलते ही महेंद्र सिंह धोनी के इस खास खिलाड़ी को जमकर सुनाई खरी-खोटी, मैदान पर भी लगाई फटकार

रोहित शर्मा ने मुकाबले में हार मिलते ही महेंद्र सिंह धोनी के इस खास खिलाड़ी को जमकर सुनाई खरी-खोटी, मैदान पर भी लगाई फटकार

रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा है। एक तरफ जहां भारतीय टीम पहले एशिया कप और विश्व कप में हार कर बाहर हुई थी वहीं बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है जिसकी वजह से अब सभी लोग रोहित शर्मा की कप्तानी की जमकर आलोचना करते नजर आ रहे हैं और यह कह रहे हैं कि रोहित शर्मा की कप्तानी में वह बात नहीं दिख रही है जो वह आईपीएल में मुंबई की कप्तानी में दिखाते हैं। कहीं ना कहीं लोगों की यह बात सच है और मैदान पर भी कई बार देखा गया है कि रोहित शर्मा अपना आपा खोते हुए नजर आए हैं और आइए आपको बताते हैं कैसे बांग्लादेश के खिलाफ पहले मुकाबले में बीच मैदान पर ही रोहित शर्मा महेंद्र सिंह धोनी के खास खिलाड़ी को जमकर फटकार लगाते नजर आए।

Advertisement

धोनी के इस खास खिलाड़ी को रोहित शर्मा ने मैदान पर लगाई फटकार, गुस्से पर काबू नहीं रख पाए रोहित शर्मा

रोहित शर्मा आमतौर पर एक ऐसे कप्तान के रूप में पहचाने जाते हैं जिन्होंने आईपीएल में शानदार कप्तानी की थी और उनके इस इतिहास को देखते हुए सौरभ गांगुली ने भारतीय टीम का नया कप्तान घोषित किया था और कहा था कि रोहित भारतीय टीम को नई बुलंदियों पर ले जाएंगे हालांकि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में रोहित शर्मा ने बढ़िया प्रदर्शन किया लेकिन जैसे ही बड़े प्रारूप आए हैं तब उसमें रोहित शर्मा का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है और बांग्लादेश के खिलाफ के बीच मैदान पर ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के एक खास खिलाड़ी को जमकर फटकार लगा दी और उन्हें ऐसी डांट लगाई कि उस खिलाड़ी का चेहरा भी पूरी तरह से उतर गया। आइए आपको बताते हैं महेंद्र सिंह धोनी का वह कौन सा खास खिलाड़ी है जिसे रोहित शर्मा ने बीच मैदान पर फटकार लगाई।

रोहित शर्मा ने मैदान पर ही उतार दिया इस खिलाड़ी के ऊपर अपना गुस्सा, धोनी के खास खिलाड़ियों में है शामिल

रोहित शर्मा के लिए बीता हुआ कुछ समय बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं हुआ है और हर कोई इसी वजह से रोहित शर्मा की कप्तानी के ऊपर सवालिया निशान उठाने लगा है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ जब रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम को 1 विकेट से हार मिली है उसके बाद सभी लोग रोहित शर्मा की कप्तानी और उनके व्यवहार की खूब आलोचना करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा ने महेंद्र सिंह धोनी के सबसे खास खिलाड़ियों में से एक शार्दुल ठाकुर को मैदान पर ही ऐसी फटकार लगाई है जिसको देखकर सभी लोग बहुत नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल शार्दुल ठाकुर से क्षेत्ररक्षण करते समय एक छोटी सी गलती हो गई और जिसको देखते ही रोहित शर्मा खुद के गुस्से पर काबू नहीं रख सके और उन्हें जमकर फटकार लगाने लगे जिसको देखकर शार्दुल ठाकुर भी बहुत ज्यादा डर गए। जिसने भी रोहित शर्मा का यह रवैया देखा तब वह यही कहता नजर आया कि धोनी के खास खिलाड़ी के साथ रोहित शर्मा अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

About Krishna

Check Also

ऋतिक रोशन जल्द ही बनाएगे बेटी की उम्र की लड़की को अपने दो-दो बच्चो माँ, पिता राकेश ने भी बोली इस रिश्ते को लेकर बड़ी बात

ऋतिक रोशन ने अपने ज़िन्दगी मैं काफी नाम कमाया है  रोशन ने अपने ज़िन्दगी मैं …